{"_id":"686173a2a72158d44c07067d","slug":"childrens-dance-performance-captivated-the-mind-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-138749-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बच्चों की नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बच्चों की नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में नृत्य करते बच्चे। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। कोरियोग्राफर जावेद हुसैन की डांस एकेडमी के 25वें वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने आओ नाचे झूमे थीम पर जमकर नृत्य किया। बच्चों की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
शहर में एसपी आवास के पीछे स्थित एकेडमी में आओ नाचे झूमे कार्यक्रम का एडीएम ऋतु पूनिया, राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, अपर जिला जज किरन पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने 10 प्रस्तुतियां दीं।
भगवान गणेश की वंदना के बाद बच्चों ने विभिन्न गानों पर नृत्य किया। एकल नृत्य में भी बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। अंत में सभी बच्चों ने ओम शांति ओम और मयूर पीकॉक थीम पर सामूहिक नृत्य किया। इसके बाद अतिथियों के साथ मिलकर केक काटा। कार्यक्रम का संचालन आरिज अल्वी, आयशा, हरकिरत और वैभव किया। संवाद