फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children will now get bajra khichdi in school

Pilibhit News: स्कूल में बच्चों को अब मिलेगी बाजरे की खिचड़ी

Tue, 22 Aug 2023 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 22 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Children will now get bajra khichdi in school
पूरनपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील में अब एक दिन बाजरे की खिचड़ी खिलाई जाएगी। इसके अलावा लगभग अन्य दिनों में अन्य खाद्य पदार्थों के साथ दाल का प्रयोग अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूलों में दोपहर को खाना दिया जाता है। किस दिन क्या खाना होगा। इसका मेन्यू बना हुआ है। शासन ने मिड डे मील मेन्यू में बदलाव किया है। सोमवार से लेकर शनिवार तक सभी दिन प्रोटीन युक्त दालों का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। शुक्रवार को तहरी की जगह बच्चों को मूंग की दाल के साथ बाजरे की खिचड़ी खाने के लिए दी जाएगी, मौसमी फल भी खाने को मिलेगे। बाजरा की खिचड़ी बच्चों में आवश्यक पोषण को पूरा करेगी। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नया मेन्यू प्राप्त हुआ है। बदलाव के साथ शीघ्र ही यह स्कूलों में लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed