फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children who perform better in the field of education awarded

Pilibhit News: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

Mon, 30 Jun 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Children who perform better in the field of education awarded
पीलीभीत। शहर के एक होटल में सोमवार को एकेडमी ऑफ अराइन स्टडीज एंड रिसर्च की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 10वीं और 12वीं के अलावा अन्य शिक्षण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व पासपोर्ट अधिकारी और एकेडमी के अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान का जीवन अधूरा है। शिक्षा के माध्यम से ही विकास की ओर बढ़ना चाहिए। इसमें शिक्षकों की जिम्मेदारी अहम है। जामिया यूनिवर्सिटी के सीनियर प्रोफेसर मोहम्मद असद ने भी शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

एकेडमी के महामंत्री प्रोफेसर शानवाज मलिक ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एकेडमी के संस्थापक सदस्य मोहम्मद आजम ने किया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं में बेहतर अंक लाने के अलावा मेडिकल, एएमयू, जामिया एंट्रेंस, जेईई में कामयाबी हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रोफेसर डॉ. रहन असद, मतलूब अहमद, मोहम्मद यूसुफ, अनवर अनीस, यूसुफ मलिक आदि मौजूद रहे। बैठक में पीलीभीत में एक रिसर्च एंड लर्निंग सेंटर खोलने का भी निर्णय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed