{"_id":"58401ef64f1c1be665de6fe8","slug":"children-sanskriritik-programs-tied-sama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सांस्कृृतिक कार्यक्रमों से बांधी समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सांस्कृृतिक कार्यक्रमों से बांधी समां
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने सांस्कृृतिक कार्यक्रमों से बांधी समां
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व बालाजी बालिका इंटर कॉलेज का बुधवार की शाम को संयुक्त वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। समारोह का शुभांरभ मुख्य अतिथि एसडीएम बीपी सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इस मौके पर विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में टॉपरों को पुरस्कृत भी किया गया।
बुधवार की शाम को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में शाम को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें वंदना, लोकगीत, एकांकी, ब्रजगीत, हास्य नाटिका, अभिनय गीत, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दोनों विद्यालयों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावकों ने पहुंच कर बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। इस मौके पर हाईस्कूल के जिला टॉपर अंकित गंगवार को 51 सौ व इंटरमीडिएट के विद्यालय टॉपर धर्मेंद्र कुमार को 21 सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल व प्रधानाचार्य डॉ. रवि शरण सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रबंधक ने आगामी परीक्षा में प्रदेश टॉपर को 75 हजार, द्वितीय आने वाले को 51 हजार, तीसरा स्थान पाने वाले को 31 हजार, मंडल टॉपर को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल, मुख्य वक्ता स्वामी प्रबोधानंद महाराज, महेश चंद्र अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, डॉ. राजेश गुप्ता, ब्रह्मतौर अग्रवाल, प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह व मंजू अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।