{"_id":"64c9516e1668a981d902437d","slug":"children-not-found-proficient-in-bhopatpur-and-rampura-nathu-schools-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2003-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भोपतपुर और रम्पुरा नत्थू स्कूल में बच्चे नहीं मिले निपुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भोपतपुर और रम्पुरा नत्थू स्कूल में बच्चे नहीं मिले निपुण
Wed, 02 Aug 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
बरखेडा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल में बच्ची से किताब पढवाते बीएसए ।
पीलीभीत। बीएसए ने बरखेड़ा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्कूल भोपतपुर और रम्पुरा नत्थू में शिक्षण कार्य निम्न स्तर का पाया गया। बच्चे भी निपुण नहीं मिले। इस पर दोनों स्कूलों को चेतावनी दी गई गई है।
बीएसए अमित सिंह ने मंगलवार को बरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय भोपतपुर, प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा नत्थू, उच्च प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा नत्थू एवं प्राथमिक विद्यालय बर्रामऊ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्कूलों में निपुण लक्ष्य को लेकर शिक्षा गुणवत्ता को परखा। इसमें भोपतपुर एवं रम्पुरा नत्थू में निपुण छात्रों में शिक्षा गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई गई। इस पर शिक्षकों को चेतावनी दी की गई।
बीएसए ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के तहत विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य कराया जाए। सभी छात्रों को नियमित रूप से यूनिफार्म में आने के लिए प्रेरित किया जाए। छात्रों को मिड-डे मील योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन, फल और दूध दिया जाए। बीएसए ने छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।