{"_id":"6aee263fdd5d92974d0a9f36","slug":"children-in-council-schools-will-get-halva-and-upma-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172820-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा
Sat, 07 Nov 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अब मीठा हलवा और नमकीन उपमा भी परोसा जाएगा। बच्चों को पौष्टिक आहार देने और भोजन में विविधता लाने के उद्देश्य से शुरू हो रही यह योजना नवंबर से फरवरी तक चलेगी। इसकी शुरुआत धनतेरस से होगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
योजना के तहत महीने के पहले और तीसरे सप्ताह के शुक्रवार को हलवा और दूसरे व पांचवें सप्ताह के शुक्रवार को उपमा दिया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 62 ग्राम हलवा और 58 ग्राम उपमा निर्धारित किया गया है। हलवा सूजी, घी, चीनी और कसे हुए नारियल से तैयार होगा, जबकि उपमा में सूजी, तेल, मौसमी सब्जियां, मूंगफली और मसाले इस्तेमाल किए जाएंगे।
बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि इससे बच्चों को स्वाद के साथ पौष्टिकता भी मिलेगी और सर्दी में उनके खानपान में विविधता आएगी। संवाद