{"_id":"6611468d3d805fdeb00a308a","slug":"child-drowns-in-sharda-river-while-bathing-soldiers-engaged-in-search-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114427-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहाते समय शारदा नदी में डूबा बालक, तलाश में जुटे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहाते समय शारदा नदी में डूबा बालक, तलाश में जुटे जवान
विज्ञापन
शारदा नदी में डूबे बालक की तलाश करते एसएसबी के जवान । संवाद
मटैया लालपुर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के गांव मटैया लालपुर निवासी 12 वर्षीय बालक नहाते समय शारदा नदी में डूब गया। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और एसएसबी जवान पहुंचे। एसएसबी जवानों ने मोटरबोट की मदद से बालक की तलाश शुरू की, देर शाम तक उसका पता नहीं चला था।
गांव मटैया लालपुर निवासी अंकित कुमार (12) पुत्र देव आशीष राय शनिवार दोपहर गांव के अन्य लोगों के साथ शारदा नदी पर गया था। बंगाली समुदाय से जुड़े सभी लोग बरौनी स्नान की पूजा करने नदी पर पहुंचे थे। पूजा करने के बाद सभी घरों के लिए लौट गए।
अंकित गांव के दो अन्य युवकों के साथ नदी में नहाने के लिए रुक गया। नहाते समय अचानक अंकित गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इससे मौके पर खलबली मच गई। सूचना रमनगरा पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पानी की स्थिति को देखते हुए एसएसबी को मौके पर बुलाया गया। जवानों ने मोटरबोट की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। शाम तक अंकित का कोई सुराग नहीं लग सका। अंकित दो भाइयों में छोटा था। पिता देवाशीष मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।