{"_id":"68dd796c1eaa1883210ba150","slug":"chief-ministers-photo-edited-two-more-cases-registered-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145144-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुख्यमंत्री का फोटो किया एडिट, दो और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुख्यमंत्री का फोटो किया एडिट, दो और केस दर्ज
Thu, 02 Oct 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत/ जहानाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में थाना जहानाबाद में दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट पुलिस कर्मियों की ओर से दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक पोस्ट करने के अब तक सात मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उधर, बीसलपुर और पूरनपुर कोतवाली में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना जहानाबाद में तैनात उप निरीक्षक ज्ञानचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम बारात भोज निवासी दिलशाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की है। मामले की जांच में आरोप सही पाए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने भी आपत्तिजनक पोस्ट मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी वकील राजा ने इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री के फोटो को आपत्तिजनक तरीके से बनाकर वायरल किया। इससे दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी
पूरनपुर। इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करना मोहल्ला साहूकारा के मोहम्मद खालिद को महंगा पड़ गया। जांच के बाद नगर चौकी इंचार्ज ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नगर चौकी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मोहल्ला साहूकारा निवासी मोहम्मद खालिद ने इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी लिखकर आपसी वैमनस्यता, जाति समुदाय के मध्य शत्रुता फैलाने का प्रयास किया। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मोहम्मद खालिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उसकी तलाश कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। नगर में दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने फेसबुक पर हिंदू समाज के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला बसंत विहार निवासी शिवम शुक्ला ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि नगर के ही दूसरे संप्रदाय के दो युवकों ने बुधवार को फेसबुक पर हिंदू समाज के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। इससे हिंदू समाज में जबरदस्त रोष है। इस तरह के कृत्य से बीसलपुर की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें नगर निवासी मोहम्मद सैफ खान और मोहम्मद इरशाद मंसूरी को नामजद किया गया है।