फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chief Minister's advisor Avnish Awasthi reached bailaha village pilibhit uttar pradesh

Pilibhit: बैल्हा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, फार्मासिटिकल पार्क के लिए देखी जमीन

Tue, 28 Mar 2023 07:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Mar 2023 07:47 PM IST
सार

शारदा नदी पार गांव बैल्हा में कई एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है। उक्त जमीन पर फार्मासिटीकल पार्क बनाने के लिए पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री से पैरवी की थी। मुख्यमंत्री से हरीझंडी मिलने के बाद प्रशासन ने जमीन की तलाश को शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Chief Minister's advisor Avnish Awasthi reached bailaha village pilibhit uttar pradesh
बैल्हा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी पूरनपुर क्षेत्र के गांव बैल्हा पहुंचे। वहां पर खाली पड़ी करीब पांच सौ एकड़ जमीन को देखा। प्रशासनिक अधिकारियों से उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली इसके साथ ही ग्रामीणों से संवाद भी किया। जमीन का निरीक्षण करने के बाद वह बरेली की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन


शारदा नदी पार गांव बैल्हा में कई एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है। उक्त जमीन पर फार्मासिटीकल पार्क बनाने के लिए पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री से पैरवी की थी। मुख्यमंत्री से हरीझंडी मिलने के बाद प्रशासन ने जमीन की तलाश को शुरू कर दिया। जमीन का धरातलीय निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूरनपुर भेजा। मंगलवार सुबह वह प्रशासनिक अमले के साथ बैल्हा गांव के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


बाइपरकेशन के रास्ते वह सीधे पहले कटकवारा गांव पहुंचे। यहां वन्य अफसर और ग्रामीणों से बातचीत कर आगे रवाना हुए। नदी के पास रास्ता खराब होने के कारण उनके काफिले की गाड़िया वहां पर खड़ी हो गईं। उन्होंने पहले पैदल पुल को पार किया और इसके बाद बाइक से सीधे बैल्हा गांव पहुंचे। गांव पहुंचकर आसपास के कई प्रधानों से क्षेत्र के बाबत जानकारी ली। इसके बाद वहां पर खाली पड़ी करीब 12 सौ एकड़ बंजर जमीन को देखा। अभिलेखों को देखने के बाद वह वापस आ गए। गाडी पर सवार होकर बरेली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed