{"_id":"67b4dedf93436ea70e0a4117","slug":"chief-engineer-checked-the-quality-of-dhanaraghat-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131029-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुख्य अभियंता ने धनाराघाट मार्ग की गुणवत्ता जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुख्य अभियंता ने धनाराघाट मार्ग की गुणवत्ता जांची
Wed, 19 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
धनारा घाट मार्ग का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता व मौजूद क्षेत्र के लोग।स्रोत: ग्रामीण
- फोटो : संवाद
पूरनपुर। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने मंगलवार को निर्माणाधीन पूरनपुर-धनाराघाट मार्ग का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर सड़क की खोदाई कराकर गुणवत्ता की जांच की। नमूना जांच के लिए साथ ले गए।
इस दौरान मौके पर जुटे लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने, कई स्थानों पर सड़क को अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता को साथ ले जाकर अधूरी छोड़ी सड़क भी दिखाई। इसके वायरल वीडियो में मुख्य अभियंता वाहन से न उतरने की बात कहते देखे और सुने जा रहे हैं। माधोटांडा मार्ग से 10 किलोमीटर तक धनाराघाट सड़क का चौड़ीकरण लोकसभा चुनाव से पहले शुरू किया गया था। अब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। सड़क को माधोटांडा मार्ग के समीप, शेरपुरकलां में आबादी क्षेत्र के अंदर सहित कई स्थानों पर अधूरा छोड़ दिया गया है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले परेशान हैं।
चार दिन पहले शेरपुरकलां में एकत्र हुए लोगों ने सड़क अधूरी छोड़ने के विरोध में उच्च अफसरों से शिकायत की थी।
मंगलवार को मुख्य अभियंता अजय कुमार ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कई स्थानों पर सड़क को खुदवाकर देखा और सैंपल लिया। निरीक्षण के दौरान पहुंचे शेरपुर कलां के हाजी रियाजतनूर खां, मझले आदि ने सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होने, कई स्थानों पर अधूरी छोड़ी गई सड़क का निरीक्षण करने की मांग मुख्य अभियंता से की।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने बाद में लोगों के साथ अधूरी छोड़ी सड़क को देखा। जल्दी ही सड़क का निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता केके सिंह, अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी आदि थे। संवाद