फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chhath Puja: Today women will offer prayers to the setting sun

छठ पूजा : आज अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देंगीं महिलाएं

Wed, 06 Nov 2024 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja: Today women will offer prayers to the setting sun
बरहा रेलवे क्रांसिग के पास ​स्थित सरोवर पर छठ पूजा के लिए होती सजावट।संवाद
पीलीभीत। शहर के बरहा रेलवे क्रॉसिंग, पूरनपुर, घुंघचाई और मझोला में देवहा नदी के किनारे छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वेदियां बन गईं हैं। जलाशय-घाट और प्रकाश व्यवस्था भी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को महिलाएं अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। व्रती महिलाओं ने भी बुधवार को पूजन सामग्री की खरीद और अन्य तैयारियां पूरी कर लीं।
विज्ञापन


दीपावली के छह दिन बाद छठ पर्व मनाया जाता है। चार दिन चलने वाले इस पर्व में बृहस्पतिवार की शाम व्रती महिलाएं डूबते (अस्ताचल गामी) सूर्य को अर्घ्य देंगी और शुक्रवार सुबह उगते सूर्य की उपासना की जाएगी। व्रती महिलाओं ने छठ पूजा की तैयारी पूरी कर ली। वहीं घाटों और जलाशयों पर भी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के बरहा घाट पर वेदी, जलाशय और प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। शहर की वसुंधरा कॉलोनी की महिलाओं ने घर में पूजन सामग्री और अन्य तैयारियां कीं। घुंघचाई क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर किनारे और रमनगरा क्षेत्र में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। यहां पर छठ पूजा पर्व काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घाटों पर महिलाएं गाएंगी छठ मैया के गीत
बुधवार शाम को महिलाओं ने विशेष पकवान (लौकी व पूड़ी) खाने के बाद व्रत शुरू कर दिया। व्रतधारी महिलाएं 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत रखेंगी। बृहस्पतिवार को तालाब, पोखर, हरदोई ब्रांच नहर किनारे बनी छठ वेदियों पर व्रतधारी महिलाएं नवीन वस्त्र धारण कर सिर पर मौसम से संबंधित फल- सेब, केला, संतरा, शकरकंद, सिंघाड़ा, मूली, अदरक, धान का चूरा आदि, एक डलिया में रखकर समूह के साथ पहुंचेंगी। छठ मैया से संबंधित मंगल गीत गाएंगी और डूबते हुए सूर्य देव की पूजा आराधना करेंगी।

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ पूजा के लिए होती सजावट।संवाद

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ पूजा के लिए होती सजावट।संवाद

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ पूजा के लिए होती सजावट।संवाद

बरहा रेलवे क्रांसिग के पास स्थित सरोवर पर छठ पूजा के लिए होती सजावट।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed