{"_id":"581f68524f1c1b8553b3741b","slug":"chhath-puja-astgami-offer-water-to-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा ःअस्तगामी सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा ःअस्तगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा ःअस्तगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा के तीसरे दिन व्रतधारियों ने बरहा स्थित तालाब पर पहुंचकर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान काफी चहल पहल रही। सोमवार को अल सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा।
छठ पूजा के तीसरे दिन लोगों में भारी उत्साह देखा गया। घरों में सुबह से ही छठ के लिए प्रसाद बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रसाद के रूप में ठेकुआ के अलावा चावल के लड्डू बनाए गए। इसके अलावा सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए सांचा और फल भी छठ प्रसाद के रूप में बनाया गया। शाम होते ही श्रद्धालुओं को पूरी तैयारी के लिए बरहा रेलवे क्रासिंग स्थित तालाब पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु बांस की टोकरी और सूपों में प्रसाद आदि लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने तालाब में उतरकर अस्तगामी सूर्य की पूजा अर्चना के साथ जल और दूध का अर्घ्य दिया। इस मौके पर देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों को भी नमन किया गया। तीसरे दिन यहां रेलवे कॉलोनी के अलावा शहर में रह रहे पूर्वांचल के लोगों ने भी हिस्सा लिया। पर्व को लेकर रेलवे कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल रहा। घरों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस मौके पर उमेश कामती, रोहित शर्मा, दिनेश कामती, राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार, जवाहर मंडल, शिवकुमार, अरविंद, पवन कुमार सहित कई लोग थे।
बीसलपुर। चीनी मिल कॉलोनी में महिलाओं ने विधि विधान से छठ पूजा की। पूजा करने वालो में सुगंधी देवी, पार्वती देवी, अयोध्या प्रसाद, हरदीप सिंह, अशोक कुमार, किश, अमिता, रामनाथ आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
माधोटांडा। क्षेत्र के रमनगरा, बूंदीभूड़, गुन्हान क्षेत्र में भी छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस क्षेत्रों में रहने वाले पूर्वांचल के श्रद्धालुओं ने बुधवार को नदी, सरोवर पर जाकर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
हजारा। समूचे ट्रांस क्षेत्र में छठ का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र में व्रतधारी महिलाएं रविवार शाम जलाशयों के समीप छठ माई स्थल पर बांस के बने सूपों में फ ल, हल्दी, अदरक, नारियल आदि को लेकर पहुंची। यहां उन्होंने सुख-समृद्धि और पति-पुत्र की रक्षा की मनौती मांगते हुए विधिवत पूजा अर्चना की। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया।