फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chewed off daughter's nose for insulting her

Pilibhit News: बेइज्जत करने पर बेटी की नाक चबा डाली

Sun, 03 Dec 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chewed off daughter's nose for insulting her
पति को छोड़कर प्रेमी के घर चली गई थी महिला
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर (पीलीभीत)। पति व बेटी को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची महिला को उसकी बेटी ने जमकर बेइज्जत किया। इससे गुस्साई महिला ने बेटी की नाक चबा डाली। भीड़ ने दोनों को अलग किया।
क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला तीन दिन पूर्व दूसरे गांव में रह रहे प्रेमी के घर चली गई। जानकारी मिलने पर 17 वर्षीय पुत्री शनिवार को सुबह अपनी मां के पास पहुंची। उसने अपनी मां को काफी बुरा-भला कहते हुए बेइज्जत किया। मां-बेटी में काफी नोकझोंंक हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख महिला ने पुत्री को घर जाने का सुझाव दिया। पुत्री घर जाने के बजाए मां को खरी-खोटी सुनाती रही। इससे गुस्साई महिला ने पुत्री की दांतों से नाक चबा डाली। जैसे-तैसे भीड़ ने दोनाें को अलग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि इस मामले में अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed