फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chemistry exam questions in English

Pilibhit News: रसायन शास्त्र की परीक्षा में अंग्रेजी में आए प्रश्न

Sat, 17 May 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 17 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Chemistry exam questions in English
उपा​धि महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात करते एबीवीपी कार्यकर्ता स्रोत कार्यकर्ता
पीलीभीत। बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रसायन शास्त्र का प्रश्नपत्र देखा तो चक्कर में पड़ गए। प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न अंग्रेजी भाषा में आए। परीक्षा दे रहे अधिकांश विद्यार्थी हिंदी माध्यम से परीक्षा दे रहे थे। इस गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात की। प्राचार्य ने विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर दोबारा प्रश्नपत्र कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के उपाधि महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली सुबह 11 से एक बजे में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का रसायन शास्त्र की परीक्षा थी। 178 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे। प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न अंग्रेजी में आ गए। यह देख अधिकांश छात्र परेशान हो गए। प्रश्न हल करने में काफी कठिनाई हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने इसकी जानकारी प्राचार्य को दी। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार से मुलाकात की। प्रश्नपत्र में सभी प्रश्न अंग्रेजी में आने पर विरोध जताया। कहा कि अधिक विद्यार्थी प्रश्न हल नहीं कर सके हैं। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है। छात्र हित में रसायन शास्त्र की परीक्षा दोबारा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed