{"_id":"64fa190c53464015a90de1f4","slug":"chehallum-celebrated-with-devotion-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3843-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम
Fri, 08 Sep 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। चेहल्लुम पूरे जिले में परंपरागत तरीके से अकीदत के साथ मनाया गया। जगह-जगह ताजियों के जुलूस निकले। शहर में भी जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
अमरिया। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से चेहल्लुम मनाया गया। कस्बे सहित ग्राम धुंधरी, पिंजरा बमनपुरी, माधौपुर, कैंचू टांडा, सरैनी तिरकुनिया, ढेरम, करगैना परेबा वैश्य में ताजिये निकाले गए। जुलूस में हजारों की तादाद में शामिल होकर लोग ताजिये लेकर कर्बला घेरा शरीफ पहुंचे। कर्बला में पैगम्बर इस्लाम के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की याद में योमे आशुरा मनाया जाता है।
आशुरा के 40वें दिन हज़रत इमाम हुसैन का चेहल्लुम मनाया जाता है। इस दौरान जगह-जगह महिफलें सजाकर जिक्रे शहादत इमाम हुसैन किया गया। लोगों ने राहगीरों के लिए शर्बत व लंगर तकसीम किया। सुरक्षा के लिहाज से मेला स्थल घेरा शरीफ एवं ग्रामीण इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर ताजियों के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर गांव रसायाखानपुर में मेला भी लगा। मेले में खेल तमाशे और दुकानें लगाई गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल पूरे समय गश्त करता रहा। मीरपुर वाहनपुर, चुर्रासकतपुर, रिछोला सबल, सायर, अभयपुर चैना नकटी, दियोरिया,, टेहरी, गंझाड़ी, सुजुनी, पंसड़ी, ईंटारोड़ा, दौेलतपुर हीरा, चठिया सेवाराम, रोहनिया, पहाड़ग़ज आदि स्थानों पर भी यह पर्व मनाया गया।