फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cheetal hunted in Mahaof range, accused absconding

Pilibhit News: महोफ रेंज में चीतल का शिकार, आरोपी फरार

Wed, 25 Dec 2024 07:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Cheetal hunted in Mahaof range, accused absconding
पीलीभीत। महोफ रेंज में अवैध घुसपैठ कर शिकार की घटना सामने आई है। शिकारियों ने जंगल में घुसकर चीतल का शिकार किया। गश्त पर निकले वनकर्मियों को देख शिकारी भाग गए। मौके पर शव बरामद हुआ। इसके अलावा लोहे के तार से बने फंदे भी मौके पर मिले। मामले में चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

घटना 23 दिसंबर की रात की है। वन दरोगा के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम गश्त पर निकली। मैनाकोट जंगल की सीमा पर गश्त के दौरान अवैध गतिविधियां नजर आईं। कुत्तों की आहट के साथ पांच व्यक्तियों की मौजूदगी दिखाई दी। इसपर घेराबंदी की गई तो शिकारी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। आसपास खोजबीन करने पर चीतल का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

एक मोर का अंडा भी कुचला पड़ा था। पास में ही लोहे के तार से बने फंदे भी मिले। टीम ने शिकारियों को पहचान लिया। जिसकी पहचान कंधई लाल, कांता प्रसाद, धवन, छत्रपाल के रूप में हुई। एक व्यक्ति अज्ञात रहा। फंदे को बाघ और तेंदुए के शिकार के लिए प्रयोग करने की बात सामने आई। शिकारियों में मैनाकोट निवासी कंधई का अपराधिक इतिहास है। मामले में विभागीय केस दर्ज किया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मामले में सख्ती बरती जा रही है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed