फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cheetal

कुत्तों के हमले से घायल हुआ चीतल

Fri, 01 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 01 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
cheetal
क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में बृहस्पतिवार को सुबह एक चीतल पहुंच गया। यहां उसे कुछ कुत्तों ने घेरकर घायल कर दिया। कुत्तों के हमले से उसके पैरों में घाव हो गए। इस बीच गांव वालों ने उसे कुत्तों से बचाया और वनविभाग को सूचना दी। इस पर सामाजिक वानिकी के वनदरोग अयूब हसन टीम के साथ पहुंचे और घायल चीतल को कब्जे में लिया। वह उसे लेकर कस्बे के पशु चिकित्सालय पहुंचे लेकिन डॉक्टर के न मिलने पर उसे पूरनपुर ले जाकर इलाज कराया गया। इस दौरान प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया चीतल का इलाज चल रहा है। एक दो दिन में ठीक होने पर उसे जंगल में छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन


वन्यजीवों पर बढ़ रहा खतरा
जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीवों पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। पिछले दिनों गजरौला क्षेत्र में नहर से हिरन के दो शव मिले थे। इसके बाद मंगलवार को बरेली मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए काले हिरन की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को गजरौला क्षेत्र की हरदोई ब्रांच में हिरन का शव मिला। अब पिपरिया गांव में कुत्तों के हमले से चीतल घायल हो गया। वहीं एक सप्ताह पूर्व हरदोई ब्रांच नहर में बाघ का शव मिला था। इस तरह 20 दिन में हिरन प्रजाति के चार जीव और एक बाघ की मौत हो चुकी है जबकि एक चीतल घायल अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed