फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cheating of 98 thousand from mobile number

मोबाइल नंबर मांग कर ठगे 98 हजार, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Mar 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
cheating of 98 thousand from mobile number
पीलीभीत। एकता नगर कॉलोनी में अज्ञात लोग किराए पर मकान लेने आए थे। इसी दौरान वह लोग पीड़ित का एडवांस में किराया भेजने के लिए मोबाइल नंबर ले गए। इसके बाद उसे क्यूआर कोर्ड भेजकर उन लोगों ने उसके खाते से 98 हजार निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एकता नगर कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि अज्ञात लोगों ने किराए पर मकान लेने के लिए उससे मोबाइल नंबर मांगा था। कहा कि एडवांस में 49 हजार रुपये मोबाइल नंबर पर पेटीएम कर भेज देंगे। बाद में उन लोगों ने कहा कि यह नंबर पेटीएम खाते से जुड़ा नहीं है। इस पर उन लोगों ने क्यूआर कोड भेजकर स्कैन करने को कहा, जिससे उसके पास रुपये जा जाएंगे। आरोपियों की बात मान कर उसने क्यूआर कोड स्कैन कर लिया। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उसके खाते से दो बार में 98 हजार रुपये निकल गए। आरोपियों के तीन मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए। पीड़ित ने बताया कि जब आरोपियों को फोन किया गया, तो उन लोगों ने संजय सिंह, कैप्टन जोरावर सिंह, अनिल नाम बताए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed