{"_id":"57a8cbbe4f1c1bb561ee4815","slug":"chc-careless-nurse-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह नर्सों को सीएचसी से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह नर्सों को सीएचसी से हटाया
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में नवजात शिशु की मौत के मामले में संविदा पर तैनात दोनों नर्सों को सीएचसी से सीएमओ के आदेश पर एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने हटा दिया।
गांव भगवंतापुर निवासी रामचरन की पत्नी सुशीला देवी को प्रसव पीड़ा के चलते शनिवार को सीएचसी लाया गया था। यहां शिशु का जन्म हुआ था और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद घरवालों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर प्रदर्शन किया था। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम की जांच में संविदा नर्स अंजलि राना और नीतू शर्मा की लापरवाही सामने आई। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने सीएमओ को भेज दोनों नर्सों को सीएचसी से हटाने की संस्तुति की थी। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार से दोनों लापरवाह नर्सों को सीएचसी से हटा दिया गया है।