{"_id":"5fc3dc118ebc3e9bd40621a8","slug":"charge-sheet-filed-in-connection-with-rape-of-a-six-year-old-pilibhit-news-bly428452675","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के मामले में बरेली के जिला पंचायत सदस्य के बेटे समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के मामले में बरेली के जिला पंचायत सदस्य के बेटे समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बहेड़ी में हुई लूट की एक अन्य घटना का भी पुलिस ने किया खुलासा, धरपकड़ को गई पुलिस पर चलाई गोली
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। एक माह पूर्व आंख में मिर्च झोंककर डॉक्टर से हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पकड़े गए चार बदमाशों में एक बरेली के जिला पंचायत सदस्य का बेटा निकला। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई तो आरोपियों ने तमंचे से पुलिस पर गोली भी चलाई। डॉक्टर से लूटी बाइक, मोबाइल के अलावा बहेड़ी में हुई लूटपाट की भी एक घटना का खुलासा हुआ है। चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
अमरिया थाना क्षेत्र के धुंधरी गांव निवासी डॉ. पूरनलाल से 23 अक्तूबर को बदमाशों ने आंख में मिर्च झोंककर बाइक और मोबाइल लूट लिया था। कुछ नकदी भी लूट ले गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सुरागरसी में लगी थी। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया था।
बदमाशों की सुरागरसी के बीच शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अमरिया- बहेड़ी मार्ग पर बगनेरा गांव के पास नहर पुलिया पर कुछ संदिग्ध खड़े हैं। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। फिर पुलिस ने घेराबंदी की और चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दियोरनिया (बरेली) के गनूनगला गांव निवासी राजू पुत्र पूरनलाल, बहेड़ी थाना क्षेत्र के चंगेली फॉर्म राईनवादा निवासी रंजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, सकरसा गांव निवासी आकाश पुत्र अर्जुन और अरविंद पुत्र तोताराम बताया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो डॉक्टर से हुई लूटपाट की घटना स्वीकार की। इसके अलावा बहेड़ी में भी लूट की घटना को कबूल किया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर डॉक्टर से लूटी गई बाइक, मोबाइल और 500 रुपये बरामद किए। बहेड़ी की घटना में लूटे 17 हजार रुपये भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी राजू के पिता बरेली में जिला पंचायत सदस्य हैं।
एसओ अमरिया उदयवीर सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना रंजीत है। रेकी करने के बाद चारों लूट किया करते थे। रविवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें जेल भेज दिया है। बदमाशों से लूटी गईं दो बाइक भी मिली हैं। उसे भी सीज कर दिया गया है।