{"_id":"64c7f53bb4762611b8043b18","slug":"charas-and-14-mobiles-recovered-from-woman-in-madhotanda-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-1962-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माधोटांडा में महिला से चरस और 14 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माधोटांडा में महिला से चरस और 14 मोबाइल बरामद
Mon, 31 Jul 2023 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर। 10 दिन पूर्व पुलिस को चकमा देकर भागी स्मैक तस्कर महिला को सोमवार सुबह पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से 49 ग्राम चरस और 14 मोबाइल बरामद हुए हैं। महिला को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।
माधोटांडा कस्बे में लंबे समय से एक घर में स्मैक की बिक्री का धंधा चल रहा था। स्मैक की लत में फंसे युवाओं का दिन भर यहां आना-जाना लगा रहता था। 10 दिन पूर्व सूचना के बाद माधोटांडा पुलिस ने छापा मारा, लेकिन महिला तस्कर पुलिस को चकमा देकर छत से कूदकर भाग गई। तलाशी में घर से पांच सौ ग्राम चरस मिलने की चर्चा रही थी।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला को माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर नवदिया सुखदासपुर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि महिला के पास से 49 ग्राम चरस मिली। 14 मोबाइल के अलावा 46 सौ रुपये और चांदी की पायल भी मिली है। मेडिकल के बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।