{"_id":"66c391df940e6706c7061234","slug":"chaos-tested-the-love-of-brother-and-sister-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121189-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अव्यवस्थाओं ने ली भाई-बहन के स्नेह की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अव्यवस्थाओं ने ली भाई-बहन के स्नेह की परीक्षा
विज्ञापन
पीलीभीत के रेलवे जंक्शन पर ट्रेन की खिड़की से बच्चे को चढ़ाता यात्री।संवाद
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर सोमवार को ट्रेनों और रोडवेज बसों में सीट को लेकर जमकर मारामारी रही। सुबह से लेकर शाम तक भीड़ होने के चलते सफर करने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करना पड़ी। चौराहों पर भीड़ के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात रहे। ऐसे में स्थानीय मार्गों पर डग्गामार वाहन हावी रहे।
परिवहन निगम ने भीड़ को देखते हुए पहले से तैयारी करने का दावा करते हुए 110 बसों की व्यवस्था की थी। स्थानीय मार्गों पर फेरे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए थे। बावजूद इसके सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही बहनों और भाइयों की भीड़ के आगे परिवहन निगम की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं।
सुबह 10 बजे तक तो बसों की रवानगी तयशुदा समय पर होती रही, मगर इसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी तो व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इधर, एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने दावा किया कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया। स्थानीय मार्गों पर भी नियमित बसें चलीं।
विज्ञापन
-- चौराहे पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री
यहां अधिकांश यात्री रोडवेज बस स्टैंड न जाकर नौगवां चौराहे से बसों में सवार होते हैं। ऐसे में सोमवार को भी बढ़ी संख्या में यात्री चौराहे पर घंटों बसों का इंतजार करते देखे गए। हालांकि इस बीच कई रोडवेज बसें गुजरीं, लेकिन उनमें जगह न होने के कारण लोगों के हाथ मायूसी लगी। इसको लेकर उनमें रोष भी देखा गया।
000
रोडवेज बसों की लेटलतीफी से डग्गामार की चांदी
माधोटांडा, बीसलपुर, पूरनपुर, मझोला आदि मार्गों पर बड़े पैमाने पर मैजिक वाहनों का संचालन किया जाता है। सोमवार को रोडवेज बसों की लेटलतीफी का फायदा डग्गामार वाहन संचालकों ने जमकर उठाया। सवारियों को वाहनों में खचाखच भरने के बाद उनसे जमकर मनमाना किराया वसूला गया।
000
रेलवे स्टेशन पर भी दिनभर रही भीड़
रेलवे स्टेशन पर भी पर्व को लेकर दिनभर यात्रियों की भीड़ जुटी रही। हालांकि मैलानी मार्ग पर ट्रेन न चलने से यात्रियों को अधिक परेशान होना पड़ा। स्टेशन पर बरेली, शाहजहांपुर की ओर जाने वाले यात्रियों की अधिक भीड़ थी। टिकट विंडो पर टिकट को लेकर भी कतार लगी रही।
000
यात्रियों ने बयां किया दर्द
मैलानी जाने के लिए जैसे-तैसे नवाबगंज से पीलीभीत तक पहुंचे। नौगवां चौराहा पर करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी रोडवेज की बस नहीं मिल सकी। परिजन भी परेशान हुए।
- शिवम
--
नौगवां चौराहे पर काफी देर से बस के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन कोई बस नहीं गुजरी। जिसके चलते परेशान होना पड़ रहा है। परिवहन सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
- मुकेश