{"_id":"6508a2e20ba8f615000e3364","slug":"change-in-weather-is-dangerous-for-children-take-special-care-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4392-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मौसम में बदलाव बच्चों के लिए खतरनाक, रखें विशेष ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मौसम में बदलाव बच्चों के लिए खतरनाक, रखें विशेष ख्याल
Tue, 19 Sep 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में बच्चो को देखते चिकित्सक । संवाद
पीलीभीत। मौसम में बदलाव बच्चों को बीमार कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 150 से अधिक बच्चे पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर सर्दी-जुकाम और खांसी-बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टर मौसम में बदलाव के लिए बच्चों को खतरनाक बता रहे हैं और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में बदलाव के साथ ही बच्चों में सर्दी, जुकाम, खांसी आदि बीमारियांं बढ़ने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टर के कक्ष से दवा काउंटर तक भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर लंबी लाइन देखने को मिली। कक्ष में रोजाना 150 से ज्यादा बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आजाद ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चे जल्दी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। ज्यादातर बच्चे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें दवा के साथ ही अभिभावकों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। कुछेक बच्चों में शरीर पर लाल चकत्ते होने की शिकायत भी मिल रही है। इनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानी
1- बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पिलाएं।
2- पानी हल्का गुनगुना कर पिलाएं।
3- डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को कोई भी दवा न दें।
4- बच्चा सुस्त दिखे तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
5- शरीर पर किसी तरह के निशान दिखाई देने पर डॉक्टर से मिलें।
6- प्लेटलेट्स कम होने पर घबराएं नहीं, तुरंत डाक्टर की सलाह से उपचार लें।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
मौसम बदलने पर बच्चों में सर्दी, बुखार आदि की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान रखें। उन्हें पेय पदार्थ ज्यादा दें। - डॉ. आजाद, बाल रोग विशेषज्ञ