फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chandia Hazara village Diwali is also celebrated

चंदिया हजारा गांव के लोगों ने नहीं मनाई दिवाली

Thu, 12 Nov 2015 11:29 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 12 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन

ग्राम चंदिया हजारा में पुलिस कार्रवाई के विरोध में लोगों ने दिवाली का पर्व नहीं मनाया। कुछ घरों में पर्व के नाम पर मात्र औपचारिकता की गई। लोगों ने न्यायिक जांच न होने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

चंदिया हजारा प्रकरण मेें पुलिस कार्रवाई के विरोध में दिवाली न मनाने का निर्णय लिया गया था। इसके चलते पर्व नहीं मनाया गया। गांव के कार्तिक ने बताया कि पर्व को लेकर पूर्वजों के नाम से 14 दिए जलाए जाते हैं, लेकिन इस बार दिवाली नहीं मनाई गई। मात्र काली मां के चित्र पर पुष्प, तुलसी चढ़ाई गई है। गांव की रीना विश्वास, कमता ढाली, अमीना विश्वास, मालती विश्वास ने बताया कि पुलिस के आतंक के विरोध में लोगों ने दिवाली नहीं मनाई। इन लोगों का कहना था कि पुलिस निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। अगर शीघ्र ही पूरे मामले की न्यायिक जांच शुरू नहीं हुई तो गांव के लोग पंचायत चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। प्रधान कुमुदरंजन राय ने भी बताया कि दिवाली के दिन न तो लोगों ने घरों में रोशनी के लिए दिये जलाए न ही आतिशबाजी की। कुछ घरों में मात्र औपचारिकता पूरी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed