{"_id":"62001e4eb72e682d4952ee51","slug":"challan-of-three-people-caught-in-birthday-party-at-dhaba-pilibhit-news-bly474701497","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी में पकड़े गए तीन लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी में पकड़े गए तीन लोगों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ढाबे पर मौज मस्ती के साथ तमंचे, तलवार लहराने की सूचना पर छापा मारकर 27 लोगों को गिरफ्तार करने के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रविवार को चालान किया। 24 पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई कर चालान किया गया।
शनिवार दोपहर को असम हाईवे पर नगर से करीब दो किलोमीटर दूर एक ढाबे पर मौज मस्ती के साथ युवकों के तमंचा और तलवार लहराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 27 युवकों को गिरफ्तार किया था। कोतवाल अशोक पाल ने रविवार को बताया कि खुटार के पवनजीत सिंह के बुलावे पर ढाबे पर युवक जन्मदिन पर मौज मस्ती करने को पहुंचे थे। खुटार के पवनजीत सिंह और बंडा के एक युवक में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें समझौता को ढाबे पर दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए थे।
समझौता होने के बाद पवनजीत ने अपने मित्रों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। जश्न में तमंचा और तलवारें लहराने की सूचना पर छापा मारा गया था। गिरफ्तार किए गए युवकों में घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बौठा निवासी हरमिंदर सिंह के पास तमंचा और दो कारतूस मिले। हरमिंदर सिंह पिछले साल एक लूट की घटना में जेल भेजा गया था। माधोटांडा निवासी हरप्रीत सिंह पर भी एक तमंचा, कारतूस और एक तलवार मिली। गांव किशनपुर कलां निवासी बलजीत सिंह पर तमंचा और दो कारतूस मिले। तीनों पर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को चालान किया गया। अन्य पर शांति भंग की आशंका की कार्रवाई कर शनिवार शाम को उनका चालान एसडीएम कोर्ट किया गया था।