फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chaitra Navratri starts today, Mother is coming riding on an elephant

Pilibhit News: चैत्र नवरात्र आज से, हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां

Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri starts today, Mother is coming riding on an elephant
बाजार में नवरात्र को लेकर पूजन साम्रगी खरीदती महिलाएं। संवाद
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हाे रहे हैं। शनिवार को बाजार में नवरात्र की रौनक दिखी। श्रद्धालुओं ने माता की चुनरी, नारियल, मिट्टी का कलश, दीपक और अन्य पूजन सामग्री खरीदकर माता की आराधना की तैयारियां पूरी कर लीं। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक माता के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। धार्मिक अनुष्ठान भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन


मां दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। माता के स्वागत में यशवंतरी देवी मंदिर, गोदावरी स्टेट का दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिर सज गए हैं। मंदिरों में सजावट और श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना के इंतजाम किए गए हैं। उधर, श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री के साथ ही माता की चुनरी, सूखा नारियल, जौं, हवन साम्रगी, धूप, आदि खरीदी।
विज्ञापन

सुबह 6:20 बजे से कलश स्थापना का मुहूर्त
पंडित विवेक शरण शुक्ला ने बताया कि वासंतिक नवरात्र 30 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। पांच अप्रैल शनिवार को दुर्गा अष्टमी और रविवार छह अप्रैल को राम नवमी होगी। कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:20 बजे से है। दोपहर में 12:20 बजे से एक बजे तक अभिजीत मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 रुपये तक माता की चुनरी, नारियल 30 का
शनिवार को बाजार में श्रद्धालुओं ने माता की चुनरी 10 से 20 रुपये तक में खरीदी। नारियल 30 से 40 रुपये, हवन सामग्री पैकेट 20 रुपये, मिट्टी का कलश 40 रुपये तक बिका।
महंगाई से सेब हुआ लाल, केला-पपीता के दाम बढ़े
नवरात्र और ईद पर्व को लेकर फलों की कीमत में उछाल आया है। करीब 10 दिन पहले 100 रुपये में बिकने वाला सेब 140 से 150 रुपये तक पहुंच गया है। केला, पपीता, खरबूजा, अनार आदि फलोंं के दाम भी बढ गए हैं।

फल मूल्य
केला 30 से 40 रुपये दर्जन
संतरा 80 रुपये
अंगूर 80 रुपये
खरबूजा 50 से 60
पपीता 60 रुपये
सेब 140 से 150 रुपये प्रति किलो

बाजार में नवरात्र को लेकर पूजन साम्रगी खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में नवरात्र को लेकर पूजन साम्रगी खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में नवरात्र को लेकर पूजन साम्रगी खरीदती महिलाएं। संवाद

बाजार में नवरात्र को लेकर पूजन साम्रगी खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed