फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Certificates for several categories are not being issued, Bengalis will protest.

Pilibhit News: जारी नहीं हो रहे कई वर्ग के प्रमाण पत्र, आंदोलन करेंगे बांग्लाभाषी

Sun, 07 Jun 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Certificates for several categories are not being issued, Bengalis will protest.
पूरनपुर। बंगाली समाज के लोगों को उनकी जातीय वर्ण व्यवस्था के तहत प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। इतना ही नहीं, उनको सामान्य जाति का भी न मानकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को जारी होने वाले ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया जा रहा है। इससे बंगाली समाज के लोगों में रोष है। इसको लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 1970 में सांप्रदायिक हिंसा पीड़ित पूर्वी पाकिस्तान से आए बांग्लाभाषियों को जिले में पुनर्वास कराया गया था। इन परिवारों को रहने के साथ खेती के लिए भी जमीन दी गईं। जिले की ग्राम पंचायत चंदिया हजारा, गभिया सहराई, रमनगरा सहित 27 ग्राम पंचायतों में करीब डेढ़ लाख बांग्लाभाषियों की आबादी और करीब 50 हजार मतदाता हैं। हिंदू वर्ण व्यवस्था के तहत इनमें भी जातियों का वर्गीकरण है। बांग्लाभाषियों को अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा आदि वर्ग के प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र नहीं जारी हो रहे। इससे सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलने वाली सुविधा भी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

इसको लेकर बांग्लाभाषियों में रोष है। पहले भी कई बार जन प्रतिनिधियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है। वरिष्ठ अफसरों को कई बार भेजे गए ज्ञापनों से भी समस्या हल नहीं हुई। अब जिले के बांग्लाभाषी इसके विरोध में आंदोलन की तैयारी रहे हैं। इसके लिए संपर्क शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed