फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Census: Do your own self-enumeration, you will have to fill in 34 columns on the app.

जनगणना:: खुद करिए स्व गणना, एप पर भरने होंगे 34 कॉलम

Wed, 01 Apr 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 01 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Census: Do your own self-enumeration, you will have to fill in 34 columns on the app.
पीलीभीत। यह पहली बार है जब आप अपनी जनगणना खुद कर सकेंगे। एप के जरिए 33 सवालों के जवाब और एक अन्य विवरण सहित कुल 34 कॉलम भरने होंगे। इसके बाद प्रगणक घर आकर विवरण का सत्यापन करेंगे। स्व गणना सात से 21 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले में जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो बैच में 36-36 फील्ड ट्रेनरों को तीन- दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। यह फील्ड ट्रेनर प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। वहीं, प्रगणकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। अप्रैल में प्रगणकों के प्रशिक्षण की तैयारी है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल है। पूरा काम एप के जरिए होगा। प्रगणक घर - घर जाकर जानकारी फीड करेंगे। संबंधित सवालों के जवाब भरे जाएंगे।
विज्ञापन

दो चरणों में होगी गणना, 15 चार्ज अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
जिला जन गणना अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी ने बताया कि एक अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 की शुरुआत का प्रतीक है। पिछली जनगणना वर्ष 2010-11 में की गई थी। इस बार जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकानों की सूची बनेगी। यह एक अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच होगी । दूसरे चरण में नौ से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना होगी। जनगणना के लिए 15 चार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी पांच तहसील और 10 नगर निकायों को मिलाकर 15 चार्ज बनाए गए हैं। सभी तहसीलदार और ईओ चार्ज अधिकारी रहेंगे। एसडीएम सुपर विजन अधिकारी रहेंगे। डीएम प्रमुख जनगणना अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4600 से अधिक प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे 72 फील्ड ट्रेनर
प्रशिक्षण ले चुके 72 फील्ड ट्रेनर गणना प्रगणकों को ट्रेनिंग देंगे। जनगणना के लिए 4600 से अधिक प्रगणक लगाए जाएंगे। इनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रगणकों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी।
इतने प्रगणक और सुपरवाइजर
- 15 चार्ज अधिकारी रहेंगे।
- 72 फील्ड ट्रेनर लगे हैं।
- 4600 से अधिक प्रगणक रहेंगे
- 780 के करीब रहेंगे सुपरवाइजर
- 40-40 के बैच में प्रशिक्षित किए जाएंगे प्रगणक
- 34 कॉलम का होगा प्रोफार्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed