फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Celebrations were held at the BJP office with fireworks.

Pilibhit News: भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Tue, 05 May 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 05 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Celebrations were held at the BJP office with fireworks.
बीसलपुर में खुशी मनाते व्यापार फैंस क्लब के कार्यकर्तासंवाद
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार की शाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

सभी मंडलों पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस बीच कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, मंगली प्रसाद वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री,लेखराज भारती, अतेंद्र पाल सिंह, जिला मंत्री विकास वाल्मीकि, ऋचा सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, शांति स्वरूप सोनकर, विकास पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

------
भाजपा की जीत पर मनाई खुशी
बीसलपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत होने पर पार्टी के स्थानीय कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, शिवेंद्र शुक्ला, श्यामशरण पाठक, नरेश शर्मा, राकेश गंगवार और सौरभ गुप्ता समेत काफी कार्यकर्ता शामिल थे। व्यापार फैंस क्लब क्लब से जुड़े व्यापारियों ने सोमवार को क्लब कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कहा कि बंगाल के व्यापारियों को सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापार फैंस क्लब जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, हरपाल गंगवार, साहिल गंगवार, कन्हैया वर्मा, सागर गुप्ता, रामपाल गुप्ता, अजय भारती, प्रांजल गुप्ता, प्रांजल गुप्ता, राम गुप्ता, सतीश राजपूत, मोती राम, काशीराम, वीरपाल गंगवार आदि व्यापारी मौजूद रहे। गांव मानपुर में मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, विमल शुक्ला, सचिन सक्सेना, नरोत्तम, मेवाराम सक्सेना, रामपाल, सुरेश कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अमरिया। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर अमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह,उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह छब्बा, गन्ना समिति अध्यक्ष महेंद्र गंगवार,छेदालाल वर्मा, राजू, दिनेश, विनोद, सुखबीर सिंह, गोल्डी तथा शिव कुमार चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed