फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CDO will investigate the allegation of demanding money from the beneficiaries on the secretary

Pilibhit News: सचिव पर लगे लाभार्थियों से रुपये मांगने के आरोप की सीडीओ करेंगे जांच

Fri, 23 Jun 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
CDO will investigate the allegation of demanding money from the beneficiaries on the secretary
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव बिलगंवा और हिम्मतनगर के प्रधान ने डीएम से ग्राम पंचायत सचिव की मनमानी की शिकायत की है। आरोप लगाया कि सचिव प्रधानमंत्री आवास आवंटन में लाभार्थियों से रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर उसने कई पात्रों को अपात्र बताते हुए योजना के लाभ से वंचित कर दिया है। डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के गांव बिलगंवा के प्रधान गंगाप्रसाद वर्मा और हिम्मत नगर के प्रधान नारायण लाल ने डीएम को दिए पत्र में सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में दिव्यांग आवासों का पंजीकरण नहीं किया गया है। पात्र लाभार्थियों को ही छोड़ दिया गया है। जब सचिव से पंजीकरण करने के लिए कहा तो उसने लाभार्थियों से रुपये दिलाने का दबाव डाला। कहा यदि रुपये नहीं मिले तो अपात्र दर्शाकर आवास सूची से नाम काट दिया जाएगा। सचिव पंचायत भवन में नहीं बैठती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed