फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CDO Dharmendra Pratap's transfer cancelled, Arvind Jain returned to take charge

Pilibhit News: सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप का तबादला निरस्त, चार्ज लेने आए अरविंद जैन लौटे

Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
CDO Dharmendra Pratap's transfer cancelled, Arvind Jain returned to take charge
पीलीभीत। सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह का शासन ने शामली के लिए किया गया तबादला निरस्त कर दिया है। इधर, पहले उनके स्थान पर यहां अरविंद जैन को सीडीओ बनाया गया था। वह मंगलवार को चार्ज लेने पहुंच गए, लेकिन धर्मेंद्र प्रताप सिंह का तबादला निरस्त होने के चलते बिना चार्ज लिए ही लौट गए।
विज्ञापन

शासन की ओर से सीडीओ धर्मेन्द्र प्रताप सिंह का शामली तबादला कर दिया गया था। उनके स्थान पर यहां अरविंद जैन को भेजा गया था। बाद में शासन ने धर्मेंद्र प्रताप के तबादला आदेश में संशोधन कर उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। चर्चा है कि सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह तबादला आदेश आने के बाद से ही इसे निरस्त कराने की कोशिश में थे। शासन ने मुख्यालय से अटैच करने के बाद अब उन्हें पीलीभीत में ही तैनात रहने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह के स्थान पर भेजे गए अरविंद जैन चार्ज लेने यहां पहुंच गए। यहां आकर उन्हें पता चला कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह का तबादला रुक गया है, लिहाजा वह लौट गए। फिलहाल सीडीओ का चार्ज जिला विकास अधिकारी एचडी सिंह के पास है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह बुधवार या बृहस्पतिवार को यहां आकर का?र्भार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
नवागत सिटी मजिस्ट्रेट ने संभाला चार्ज
सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार का कानपुर के लिए तबादला होने के बाद रिक्त हुए पद पर कन्नौज से आए सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता रहेगी। शासन के निर्देशों के तहत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed