फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CBSE: Tanmay in 10th, Anadya in 12th and advance number one

सीबीएसई : 10वीं में तन्मय, 12वीं में अनाद्या और अग्रिम नंबर वन

Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Tanmay in 10th, Anadya in 12th and advance number one
इस बार छात्राओं को पछाड़कर छात्राओं ने टॉपटेन में बनाई जगह
विज्ञापन

12 वीं की टॉप टेन सूची में चार छात्राएं एवं 11 छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। 10वीं में लखीमपुर के अजमानी इंटरनेशन स्कूल के छात्र तन्मय वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। वहीं, 12वीं में चिल्ड्रेंस एकेडमी मीरपुर के अग्रिम मिश्रा व अजमानी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनाद्या सिंह 96.6 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर रहे।
इस बार दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं के मुकाबले छात्रों ने बाजी मारी है। बारहवीं की टॉप टेन में 15 मेधावियों की सूची में चार छात्राएं, जबकि 11 छात्र शामिल हैं। वहीं, दसवीं की टॉप टेन सूची में 20 मेधावियों की सूची में 14 छात्र जबकि महज छह छात्राएं ही अपना स्थान बना सकी हैं। शुक्रवार को सीबीएसई यानि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित करते ही छात्र छात्राएं अपनी मेहनत का परिणाम जानने के लिए दौड़ पड़े। 12वीं के परीक्षा परिणाम में चिल्ड्रेंस एकेडमी मीरपुर के अग्रिम मिश्रा व अजमानी पब्लिक स्कूल की छात्रा अनाद्या सिंह 96.6 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर रहे। जबकि, मोहम्म्दी स्थित दून पब्लिक स्कूल के छात्र गुरुकीरत सिंह 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इस क्रम में चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र श्वेतांक अवस्थी व बीपीएस पब्लिक स्कूल के कृष्णा दीक्षित 96 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे, डॉन बॉस्को लखीमपुर की वनिशा श्रीवास्तव चौथे व गोला के राजेंद्र गिरि एकेडमी के आलोक वर्मा पांचवें स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं 10वीं में अजमानी इंटरनेशन स्कूल के छात्र तन्मय वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। जबकि दूसरे नंबर पर 97 प्रतिशत अंक लाकर ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र मानव कुमार दुबे रहे हैं। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अर्पित कुमार 96.80 अंक लाकर तीसरे, डॉन बास्को के छात्रा श्रेयांशी कौशिक 96.60 प्रतिशत अंक लाकर चौथे और 96 फीसदी अंक लाकर अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के उत्कर्ष प्रताप सिंह, चिल्ड्रेंस एकेडमी गोला के सास्वत कुमार और श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी गोला के छात्र हरपुनीत सिंह संयुक्त रूप से पांचवे नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहवीं के जिला टॉपर
1. अग्रिम मिश्रा-96.6- चिल्ड्रेंस एकेडमी, मीरपुर, लखीमपुर
1. अनाद्या सिंह- 96.6- अजमानी पब्लिक स्कूल लखीमपुर
2. गुरुकीरत सिंह- 96.2- दून पब्लिक स्कूल मोहम्मदी
3. श्वेतांक अवस्थी-96- चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर
3. कृष्णा दीक्षित -96- बीपीएस पब्लिक स्कूल लखीमपुर
4. वनिशा श्रीवास्तव- 95.60- डॉन बॉस्को इंटर कॉलेज लखीमपुर
5. आलोक वर्मा- 95.8- श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी गोला
5. फातिमा हुसैन-95.8- ग्रीन फील्ड एकेडमी लखीमुपर
6. आकर्षि सिंह-95.6- चिल्ड्रेंस एकेडमी लखीमपुर
6. कुशाग्र शुक्ला- 95.6- दून पब्लिक स्कूल मोहम्मदी
7. विभू बर्फानी पांडेय- 95.2- ग्रीन फील्ड एकेडमी लखीमपुर
7. पल्लव तिवारी-95.2- पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज लखीमपुर
8. हर्ष वर्मा- 95- डॉन बॉस्को इंटर कॉलेज लखीमपुर
9. अंकेश वर्मा- 95- ग्रीन फील्ड एकेडमी लखीमपुर
10. राहुल वर्मा-94.8- ग्रीन फील्ड एकेडमी लखीमपुर
10वीं के जिला टॉपर
छात्र - प्रतिशत- स्कूल
1-तन्मय वर्मा-98 - अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
2-मानव कुमार दुबे- 97- ग्रीन फील्ड एकेडमी
3-अर्पित कुमार-96.80- अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
4-श्रेयांशी कौशिक-96.60 डॉन बॉस्को इंटर कॉलेज लखीमपुर
5-उत्कर्ष प्रताप सिंह-96-अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
5-सास्वत कुमार- 96- चिल्ड्रेन एकेडमी गोला
5-हरपुनीत सिंह-96- श्री राजेन्द्र गिरि मेमोरियल एकेडमी
5-आयुष सिंह -96- टीपीआरएस एजूकेशन इंस्टीट्यूट
6-अविरल वर्मा -95.8- चिल्ड्रेन एकेडमी
6-विधि सिंह-95.8- नवोदय विद्यालय मितौली
7-सूर्यांश सिंह-95.6- अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
8-आयूषी पटेल-95.4- अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
8-आर्य-95.4- अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
8-रौनक अवस्थी- 95.4- अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
8-अर्जुन बरतरिया-95.4 चिल्ड्रेन एकेडमी
8-आयुष शुक्ला-95.4-पं. दीनदयाल इंटर कालेज
8-राधिका शर्मा-95.4- दून पब्लिक स्कूल मोहम्मदी
9-शिव्यांशी पाण्डेय-95.2- अजमानी पब्लिक स्कूल
10-शुभांगी नन्दन 95- पाल इंटरनेशनल
10-शुभ श्रीवास्तव-95- डान बास्को
10-सास्वत सक्सेना-95- चिल्ड्रेन एकेडमी गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed