{"_id":"61044e808ebc3e0937354b48","slug":"cbse-school-pilibhit-news-bly454865369","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनहर कॉलेज की कृति अग्रवाल 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनी जिले की टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनहर कॉलेज की कृति अग्रवाल 99.8 प्रतिशत अंक पाकर बनी जिले की टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सीबीएसई 12वीं का शुक्रवार को रिजल्ट घोषित हो गया। शहर के बेनहर कॉलेज की कृति ने 99.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप कर कॉलेज और अभिभावकों का नाम रोशन किया। इसके अलावा टॉप टेन सूची में बेनहर कॉलेज के 14 और लिटिल एंजिल्स और जवाहर नवोदय विद्यालय के एक-एक बच्चे ने अपनी जगह बनाई। शुक्रवार दोपहर दो बजे रिजल्ट आने की सूचना पर विद्यार्थियों ने संबधित वेबसाइट पर अपना रिजल्ट तलाशना शुरू कर दिया। इधर, कॉलेज प्रबंधन भी अपने-अपने कॉलेजों के बच्चों को रिजल्ट निकालने के बाद उन्हें सूचना देकर कॉलेज के टॉपरों को बुलाया। जहां उन्हें मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। बता दें कि इस बार कोरोना काल के चलते परीक्षाएं नहीं हो सकी थी। 10 वीं और 11 वीं के नंबरों के आधार पर बच्चों का रिजल्ट घोषित किया गया
सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में जिले के बेनहर कॉलेज के 262, सेंट एलायिसस कॉलेज 171, लिटिल एंजिल्स स्कूल में 107, स्प्रिंगडेल कॉलेज में 116, लायंस बाल विद्या मंदिर स्कूल में 109, केंद्रीय विद्यालय में 34 बच्चे पंजीकृत थे। इसके अलावा पूरनपुर में स्वामी एजुकेशनल स्कूल में 248, आरएसडी स्कूल में 219, सेंट जोसेफ स्कूल में 75, ईशर एकेडमी में 75, लकी चिल्ड्रेन स्कूल में 49, अकाल एकेडमी गोमती में 96, अकाल एकेडमी कजरी निरंजनपुर में 104 और बीसलपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय में 77, शफी पब्लिक स्कूल में 44, कैम स्कॉलर्स स्कूल में 35 बच्चे पंजीकृत हुए थे। कोरोना काल में परीक्षा न होने के कारण सभी पास हो गए। शुक्रवार को दोपहर दो बजे स्कूल वाइज 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। हर साल की तरह इस बार भी बेनहर कॉलेज के छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाने के साथ बेनहर कॉलेज की कृति अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। इसी स्कूल की रिंपल कौर ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय पोजीशन पर रही जबकि श्रृृष्टि अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान रही। इसके अलावा लिटिल एंजिल्स स्कूल में अमन गंगवार ने 97.4 प्रतिशत, कशिश अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत और कवितेश लोधी ने 96.4 अंक प्राप्त किए। स्प्रिंगडेल कॉलेज में रिया सैनी ने 95.4, कुशाग्र गंगवार ने 95 और तुषार अग्रवाल ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लायंस बाल विद्या मंदिर स्कूल में रुचि गुप्ता ने 95.8 पिहू अग्रवाल ने 95.6 और अनुष्का ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा शहर में गुरुवंश सिंह ने 95.8, मोहम्मद आसिफ मलिक ने 95.4 और आर्यन पटेल ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर 12 वीं की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद कॉलेज प्रबंधकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शत-प्रतिशत जवाहर नवोदय विद्यालय का रहा रिजल्ट
जवाहर नवोदय विद्यालय का कक्षा 12 का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा है। प्राचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि कक्षा 12 में कुल 77 विद्यार्थी थे, जिनमें सभी पास हो गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि बेहतर परीक्षा फल के लिए उनके स्टाफ के लोगों को श्रेय जाता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा बेहतर परीक्षाफल की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
कैम स्कूल का परीक्षाफल रहा 90 प्रतिशत
कैम स्कालर्स स्कूल का 12 वीं का परीक्षाफल लगभग 90 प्रतिशत रहा। स्कूल के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 12 में कुल 35 विद्यार्थी थे, जिनमें 31 पास और चार फेल हो गए।
98 प्रतिशत परीक्षा फल रहा शफी स्कूल का
शफी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षाफल 98 प्रतिशत रहा। स्कूल के परीक्षा प्रभारी कमरुद्दीन ने बताया कि कक्षा 12 वीं में कुल 44 विद्यार्थी थे, जिनमें 43 पास हो गए और एक विद्यार्थी की कंपार्टमेंट आई है। स्कूल के प्रबंधक अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने बेहतर परीक्षाफल के लिए स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।