फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CBSE Class X Pass the exam in 1269

सीबीएसई दसवीं की  परीक्षा में 1269 पास

Sat, 28 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 28 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 सीबीएसई दसवीं परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया, जिसमें जिले के सभी 1269 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 138 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया। चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कॉलेजों में दोपहर बाद से जश्र का माहौल रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं का परीक्षाफल दोपहर करीब 12 बजे ही घोषित कर दिया गया। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें जिले के कुल 1269 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे थे। परीक्षा में बेनहर पब्लिक स्कूल के 217, सेंट एलायसियस कॉलेज 163, स्प्रिंगडेल कालेज 89, लिटिल एंजिल्स स्कूल 95, लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल 92, केंद्रीय विद्यालय 36, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल पूरनपुर 104, अकाल एकेडमी गोमती गुरुद्वारा 55, अकाल एकेडमी कजरी 74, ईशर अकेडमी 5, स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय 69, आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर 42, जवाहर नवोदय विद्यालय 78, शफी पब्लिक स्कूल 72, व कैम स्कालर्स स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा में इस बार 138 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। स्कूल-कॉलेजों में दोपहर से ही जश्र का माहौल शुरू हो गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन



वेबसाइट क्रेश होने से 
बेचैनी में गुजरे पल 
सीबीएसई बोर्ड द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे परीक्षाफल घोषित करने की सूचना थी, जिसके चलते स्कूल कॉलेजों और साइबर कैफे में रिजल्ट जानने को भीड़ जुटना शुरू हो गई, लेकिन करीब पौन घंटे बाद ही वेबसाइट क्रेश हो गई, जिसके चलते विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों के चेहरे की रंगत उड़ने लगी। करीब डेढ़ घंटे बाद जब कंप्यूटर स्क्रीन पर पुन: रिजल्ट दिखना शुरू हुआ, तब कहीं जाकर सभी ने चैन की सांस ली। कुछ कॉलेजों में तो देर शाम तक पूरा परीक्षाफल घोषित किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed