{"_id":"67af929b54631880fc0ba357","slug":"cbse-board-exam-will-be-held-at-seven-centers-4150-students-will-participate-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-130816-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सात केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा, प्रतिभाग करेंगे 4150 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सात केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा, प्रतिभाग करेंगे 4150 विद्यार्थी
Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर कक्षाओं की परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं जिले में सात केंद्रों पर कराई जाएंगी। शहर, बीसलपुर और पूरनपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन हाईस्कूल में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कराया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों में तीन शहर में हैं। तीन केंद्र पूरनपुर और एक बीसलपुर में बनाया गया है। शहर में बेनहर, ऐंट एलायसिस और लायंस स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस बार लकी चिल्ड्रेन भी परीक्षा केंद्र बना है। इस केंद्र पर सबसे कम विद्यार्थी आवंटित किए गए हैं। सीबीएसई परीक्षा कोआर्डिनेटर एनसी पाठक ने बताया कि परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक कराई जाएगी। विद्याथियों का प्रवेश सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएगा। 10 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थी को कॉलेज की यूनीफार्म में आना अनिवार्य है। इसके अलावा स्कूल का आईडी कार्ड या फिर आधार होना चाहिए। खाद्य पदार्थ लाने पर रोक है। पानी की बोतल और पेन-पेंसिल बॉक्स पारदर्शी होना चाहिए।
हाईस्कूल में 2400 विद्यार्थी करेंंगे परीक्षा में प्रतिभाग
कोआर्डिनेटर ने बताया कि जिले में हाईस्कूल के 2400 विद्यार्थी निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। वहीं इंटर में 1750 छात्र पंजीकृत हैं। इस तरह दोनों कक्षाओं के 4150 विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन शनिवार को हाईस्कूल में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कराया जाएगा।