फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CBG plant will be built on five acres of land in Rajupur of Bisalpur

Pilibhit News: बीसलपुर के राजूपुर में पांच एकड़ भूमि पर बनेगा सीबीजी प्लांट

Wed, 23 Oct 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
CBG plant will be built on five acres of land in Rajupur of Bisalpur
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति 2022 के तहत बीसलपुर क्षेत्र में प्रस्तावित कंप्रेस्ड बायोगैस, बायो डीजल तथा बायोकाल के प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए शासन ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। बीसलपुर क्षेत्र में 22.5 टीपीडी की क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। इसका निर्माण रिलायंस बॉयो एनर्जी लिमिटेड करेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति 2022 लागू होने के बाद शासन की ओर से हर जगह तहसील स्तर पर जैव ऊर्जा उद्गम स्थापित करने के प्रयास शुरू किया गया था।

बीसलपुर क्षेत्र में गांव राजूपुर में पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। यूपी नेडा की ओर से उक्त जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा था। जिसे मंगलवार को शासन ने हरी झंडी दे दी। इसके तहत बीसलपुर के राजूपुर में सीबीजी का प्लांट तैयार होगा। जिसकी क्षमता 22.5 टीपीडी रहेगी।
विज्ञापन


बता दें, कि मंगलवार को राज्य स्तरीय समिति का अनुमोदन प्रमुख सचिव अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से दिया गया है। इन परियोजनाओं के लिए 736.80 करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि कुल 14 एकड़ में इस प्लांट का निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed