फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cataract operations will start from next month

Pilibhit News: अगले माह से शुरू हो जाएंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन

Fri, 15 Aug 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 15 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cataract operations will start from next month
पीलीभीत। जिला अस्पताल आने वाले मोतियाबिंद के मरीजों के लिए राहत की खबर है। मेडिकल कॉलेज की ओर से शासन से अनुमति लेने के बाद फेको मशीन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संभावना है कि सितंबर से यहां ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में अब तक मोतियाबिंद का ऑपरेशन सामान्य शल्य प्रक्रिया के द्वारा किया जाता था। जबकि फेको मशीन से मोतियाबिंद में लैंस डालने की सुविधा सिर्फ निजी अस्पतालों में थी, लेकिन अब जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के रहने वाले मरीजों को जिला अस्पताल में निशुल्क यह सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन

इससे ऑपरेशन सुरक्षित व बिना टांके के होता है, इसमें मरीज के बड़ा चीरा लगाने की जरूरत नहीं होती। जिससे आंख जल्दी ठीक हो जाती है और दृष्टि में सुधार तुरंत दिखाई देने लगता है। इस प्रक्रिया में केवल कुछ मिनट लगते हैं और मरीज उसी दिन घर जा सकता है। नेत्र विभागध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि फेको मशीन द्वारा मोतियाबिंद के शल्य की शासन से अनुमति मिल गई है, टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसी के साथ स्टाफ को फेको विधि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अनुमान है कि सितंबर में स्वीकृत कंपनी के द्वारा मशीन जिला अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000
निजी अस्पताल में मरीजों से होती है वसूली
मोतियाबिंद के ऑपरेशन आजकल आम हो गए हैं। निजी अस्पतालों में मरीजों से फेको मशीन से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए दस हजार रुपये से 35 हजार रुपये तक ले लिए जाते हैं, लेकिन जिला अस्पताल में यह सुविधा मरीजों को सरकार की ओर से निशुल्क दी जाएगी।


वर्जन
जिला अस्पताल में लगातार मरीजों के लिए नई सुविधाओं के प्रयास किए जा रहे हैं। फेको मशीन के लिए शासन ने अनुमति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। जल्द ही स्वीकृत कंपनी की ओर से नेत्र विभाग को मशीन मिल जाएगी।
डॉ. संगीता अनेजा, स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed