फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case registered for defrauding 11 people under the pretext of securing jobs for them.

Pilibhit News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 11 लोगों से ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 03 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case registered for defrauding 11 people under the pretext of securing jobs for them.
-नौकरी के नाम पर दिया फर्जी नियुक्तिपत्र, विभाग में जाने पर हुई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नौकरी लगवाने का झांसा देकर माधोटांडा थाना क्षेत्र के 11 लोगों से 8.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये लेने के बाद ठगों ने सभी को फर्जी नियुक्तिपत्र भी दे दिया। न्यायालय के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सुखदासपुर नवदिया निवासी शंकर लाल राठौर ने न्यायालय के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने मित्र श्रीकृष्ण के साथ एक दिसंबर 2025 को निजी कार्य से लखनऊ गए थे। लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर उन लोगों की मुलाकात जिला गोंडा के गांव बेलिया निवासी जयप्रकाश, जिला जौनपुर के गांव बगैझर निवासी कमलेश भारती, जिला जौनपुर के ही कोतवाली क्षेत्र भावनीगंज निवासी अभिषेक कुमार और लखनऊ गोमतीनगर के रहने वाले मनोज मिश्रा से हुई।
विज्ञापन

यह सभी लोग उसके साथी श्रीकृष्ण से पूर्व से ही परिचित थे। उन लोगों ने अपने रिश्तेदारों को कई बड़े अधिकारी बताया। साथ ही कहा कि कोई भी काम वह लोग आसानी से करवा देंगे। उनकी बातों का विश्वास करके उन्होंने अपने रिश्तेदार व जान पहचान की प्रीति देवी से 1.50, डालचंद से 1.20, राजू से एक लाख, दीपक गंगवार से 60 हजार, दिनेश से दो लाख, आरती से 1.25 लाख, भगवार सिंह से 1.20 लाख, राम दिवाकर से एक लाख और वंदना से 30 हजार रुपये लेकर उन लोगों को कुल 8.30 लाख रुपये नौकरी लगवाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट किया। साथ ही अलग-अलग विभागों में ज्वाइन कराने के लिए नियुक्तिपत्र भी दिए। विभागों में जाने के बाद पता चला कि वह फर्जी नियुक्तिपत्र हैं। रुपये वापस मांगने पर लगातार उनकी ओर से टालमटोल किया गया। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed