{"_id":"6ad27b6226883f9767003c4b","slug":"case-registered-against-13-individuals-including-six-named-persons-from-the-side-of-the-two-deceased-brothers-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171226-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दोनों मृतक भाइयों के पक्ष के छह नामजद समेत 13 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दोनों मृतक भाइयों के पक्ष के छह नामजद समेत 13 पर केस
Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमरिया (पीलीभीत)। कस्बे में बीते 12 अक्तूबर को हुए तिहरे हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। दो सगे भाइयों की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब मृतक किशोर कुनाल श्रीवास्तव के पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कुनाल की हत्या के मामले में दोनों मृतक भाइयों के पक्ष के छह नामजद और सात अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता मृतक के चाचा ने मेले के हिसाब-किताब को लेकर विवाद के बाद रास्ते में घेरकर मारपीट, पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, चाचा को बचाने पहुंचे कुनाल के सिर पर धारदार हथियार और असलहे से हमला किया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमरिया निवासी नन्हे पुत्र ढाकन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अक्तूबर को कस्बे के शगुन पैलेस में मेला कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें ऋषभ गुप्ता, अभय गुप्ता, सुमित गुप्ता, सूरज गुप्ता, ओम गुप्ता और प्रदीप गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में वह और कौशल गुप्ता भी शामिल हुए थे। आरोप है कि मेले के हिसाब-किताब को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
नन्हे के मुताबिक, बैठक के बाद वह और कौशल गुप्ता कार से वहां से चले आए। आरोप है कि आनंद विहार कॉलोनी गेट के पास एक ज्वेलर्स की दुकान के सामने खड़े लोगों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर फेंके और शीशे तोड़ दिए। कार नहीं रुकने पर आरोपियों ने पीछा करना शुरू कर दिया। तहरीर के अनुसार, अमरिया सिटी गेट के सामने कौशल गुप्ता को कार से खींचकर मारपीट की गई। इस दौरान धारदार हथियारों से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
शोर सुनकर नन्हे का भतीजा कुनाल श्रीवास्तव बचाने पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर धारदार हथियार और असलहे से वार कर दिया। तहरीर में लगातार फायरिंग करने की बात भी कही गई है। गंभीर रूप से घायल कुनाल मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नन्हे ने ऋषभ गुप्ता, अभय गुप्ता, सुमित गुप्ता, सूरज गुप्ता, ओम गुप्ता और प्रदीप गुप्ता समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन-
इस मामले में तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें छह नामजद व सात अज्ञात आरोपी शामिल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर है। जो भी आरोपी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
सुकीर्ति माधव, एसपी