फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case filed against driver and operator for crushing a Chital with DCM

Pilibhit News: डीसीएम से चीतल के कुचलने के मामले में चालक-परिचालक पर केस

Fri, 19 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 19 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed against driver and operator for crushing a Chital with DCM
गजरौला। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से होकर गुजर रहे हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों से वन्यजीवों की जान पर संकट बढ़ता जा रहा है। गजरौला थाना क्षेत्र में माला रेंज के तहत बृहस्पतिवार रात सड़क पार कर रहे एक चीतल को डीसीएम ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़कर चालक-परिचालक के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में माला नदी और गढ़ा जंगल के बीच हाईवे पर हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे दो माह के चीतल (हिरण) को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चीतल वाहन में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन

टीम ने डीसीएम का पीछा कर गजरौला थाना के पास चालक को पकड़ लिया। मामले में चालक अरविंद और परिचालक सियाराम के खिलाफ वन विभाग की ओर से केस दर्ज किया गया है। वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। वन विभाग ने मृत चीतल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रेंजर रोबिन सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पूर्व ही इसी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के शावक की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अफसर गंभीरता बरतने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed