{"_id":"6a06319bc73ea35f0304ca36","slug":"car-riders-created-ruckus-over-toll-tax-demand-kidnapped-engineer-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159513-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टोल टैक्स मांगने पर कार सवारों ने किया हंगामा, इंजीनियर का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टोल टैक्स मांगने पर कार सवारों ने किया हंगामा, इंजीनियर का किया अपहरण
विज्ञापन
अपहरण कर्ताओं के चुंगल से मुक्त हुआ इंजीनियर राहुल तोमर
बीसलपुर। शाहजहांपुर-पीलीभीत हाईवे पर गांव सिमरिया और जोगीठेर के बीच बने टोल प्लाजा पर टैक्स मांगने पर बृहस्पतिवार शाम जमकर बवाल हो गया। कार सवार युवकों ने पहले टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की और फिर बिजली कंपनी के मेंटेनेंस इंजीनियर राहुल तोमर का अपहरण कर साथ ले गए। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से अपहृत राहुल को करीब एक घंटे बाद छुड़ा लिया गया। मौके पर छूटे एक आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
अपहृत किए गए राहुल तोमर ने बताया कि वह एटा के अलीगंज के रहने वाले हैं। वह टोल प्लाजा पर बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस इंजीनियर के रूप में तीन वर्षों से तैनात हैं। शाम करीब चार बजे पीलीभीत की ओर से आई एक कार के चालक ने टोल न देने के लिए वीआईपी लेन से निकलने की कोशिश की। इस पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी वीरेंद्र कुमार ने दूसरी लेन से जाने को कहा तो कार सवार युवक भड़क गए और कर्मचारियों की डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी हिमालय कुमार को भी पीटा। इसी दौरान राहुल भी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों का पक्ष लिया। आरोप है कि दबंगों ने बैरियर तोड़ते हुए जबरन उन्हें कार में बैठाया और पीलीभीत की ओर ले भागे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और टोल प्लाजा के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने नशे की हालत में छूटे अपहरणकर्ताओं के एक साथी बीसलपुर के गांव परासी निवासी रोहित पटेल को हिरासत में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
प्रधान ने साथियों संग कार सवारों का किया पीछा
टोल पर मौजूद बरखेड़ा क्षेत्र के एक प्रधान ने अपने साथियों के साथ अपहरणकर्ताओं का पीछा किया और गांव पिपरा खास के पास कार रुकवाकर राहुल तोमर को छुड़ा लिया। पीड़ित का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने रास्ते में उन्हें पीटा भी। इधर, गिरफ्त में आए रोहित से पूछताछ के बाद पुलिस ने भागे आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया। रात तक पुलिस ने अन्य आरोपियों बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी राजकमल कश्यप, बीसलपुर के गांव चौसरा निवासी संतोष, योगेंद्र गंगवार और अंकुर गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी 24 से 27 वर्ष की उम्र के हैं। संतोष कार चालक है, कार भी बरामद कर ली गई। पांचों के खिलाफ मारपीट, अपहरण सहित अन्य आरोपों की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
-- -
मौजूद थे सात कर्मचारी, नहीं जुटा पाए हिम्मत
घटना के वक्त टोल प्लाजा पर कुल सात कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन वे विरोध करने की हिम्मत नहीं कर पाए। इसका एक कारण वह निर्देश भी था कि किसी भी वाहन में मौजूद लोगों का विरोध नहीं करेंगे। कार चालक और मारपीट करने वाले चारों लोगों के नशे में धुत में होने के बावजूद उन्होंने शुरुआत से कोई विरोध नहीं किया। इस दौरान टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों से निकले लोगों की भी दबंगों के डर से हस्तक्षेप की हिम्मत नहीं हुई।
--
टोल प्लाजा पर मारपीट कर इंजीनियर का अपहरण करने वाले कार सवार सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इंजीनियर की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
-सुकीर्ति कुमार माधव, एसपी पीलीभीत