फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   car fell into the Sharda River due to fog Kalpavasi sadhus rescued four young men in Pilibhit

UP: कोहरे में नहीं दिखी सड़क...शारदा नदी में घुसी कार, माझी और साधुओं ने बचाई चार युवकों की जान; देखें वीडियो

Sat, 27 Dec 2025 10:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 10:37 AM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात हादसा हो गया। शारदा पार इलाके जा रहे कार कोहरे के कारण सड़क से उतरकर शारदा नदी में घुस गई। कार में सवार चार युवक किसी तरह बाहर निकले और कार के ऊपर खड़े होकर चीखने लगे। नदी किनारे रहने वाले कल्पवासी साधुओं के सहयोग माझी ने चारों युवकों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
car fell into the Sharda River due to fog Kalpavasi sadhus rescued four young men in Pilibhit
माझी और साधुओं ने चारों युवकों को बचाया - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के खटीमा से शारदा पार जा रही कार शुक्रवार रात घने कोहरा के कारण शारदा नदी में घुस गई। हादसा पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनारा घाट के समीप हुआ। कार में चार युवक सवार थे। नदी में घुसी कार से निकलकर चारों युवक कार के ऊपर खड़े होकर आधा घंटा तक चीखते रहे। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय युवक व वहां कल्पवास कर रहे साधुओं ने चारों युवकों को बांस के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी के संपूर्णनगर निवासी अर्जुन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आदित्य वर्मा, अनंत रघुवंशी कार में सवार होकर खटीमा से शारदा पार जा रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार सड़क से उतरकर शारदा नदी में घुस गई। कार सवार युवक गाड़ी के शीशे खोलकर बमुश्किल बाहर निकले और कार के ऊपर चढ़कर मदद के लिए चीखने लगे। 

विज्ञापन

बांस के सहारे युवकों को बाहर निकाला 
नदी किनारे कुछ दूरी पर दुकान चलाने वाले गांव चंदिया हजारा निवासी पप्पू ने उनकी आवाज सुनकर घटना की जानकारी कल्पवास पर नदी किनारे रहने वाले बाबा राघवदास व अन्य साधुओं को दी। बाबा राघवदास ने मौके पर पहुंचकर नदी घाट पर रहने वाले बबलू माझी को फोन कर घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। बबलू माझी ने साधुओं के सहयोग से लंबे बांस के सहारे चारों युवकों को बमुश्किल नदी के बाहर निकाला। 

नदी में भीगने से चारों युवक ठिठुर रहे थे। बाबा राघवदास ने आग जलाई, तब जाकर युवकों को राहत मिली। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस चारों युवकों को अपने साथ ले गई। हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि कार में लखीमपुर के संपूर्णनगर के युवक थे, जिनको घर भिजवा दिया गया है। रात में नदी से कार को नहीं निकाला जा सका। वहीं शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर तमाम लोग नदी में डूबी कार को देखने पहुंचे। पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed