फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car dragged Scooty rider after hitting, driver dies

Pilibhit News: टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार को कार ने घसीटा, चालक की मौत

Wed, 24 Jan 2024 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Car dragged Scooty rider after hitting, driver dies
पीलीभीत। किसी परिचित की स्कूटी से स्टेशन रोड पर किसी काम से जा रहे युवक को कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह काफी दूर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी की रहने वाली रानी देवी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे उसका पुत्र विशाल सैनी (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सैनी किसी काम से अपने साथी की स्कूटी से स्टेशन पर गया था। जैसे ही वह स्कूटी लेकर राजानी गेस्ट हाउस के निकट पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके पुत्र की स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर लगने के बाद उसका पुत्र कार में फंस गया था। इसके बाद कार चालक उसके पुत्र को काफी दूर तक घसीटता हुआ लेकर चला गया। काफी दूर जाकर वह कार से निकल पाया। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल पुत्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर कार नंबर के आधार पर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार की देर शाम शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

चूका बीच में बनी वाटर हट । संवाद

चूका बीच में बनी वाटर हट । संवाद

चूका बीच में बनी वाटर हट । संवाद

चूका बीच में बनी वाटर हट । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed