फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cane support price to the government immediately declared

गन्ने का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित करे सरकार

Mon, 21 Dec 2015 11:25 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 21 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cane support price to the government immediately declared

भारतीय किसान यूनियन की जिलास्तरीय पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें गन्ने का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित करने की मांग की गई।

विज्ञापन

मंडी समिति स्थित कृषक विश्रामगृह में सोमवार को हुई पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि जिले की सभी चीनी मिलें चालू हो चुकी है। मगर सरकार द्वारा अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है। वहीं गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की घटतौली, खड़ी तौल व उतार के नाम पर अवैध वसूली शुरू हो चुकी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह ने कहा कि जिले में अघोषित बिजली कटौती भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में बिजली सप्लाई दी जाए। ताकि किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जिले में किसान गोष्ठियों का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इस कारण किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां नहीं मिल पा रहा है। भाकियू कृषि अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही आंदोलन चलाएगी। उन्होंने जिले में कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर की जा रही ओवररेटिंग की जांच करने की मांग की। संचालन ब्लाक अध्यक्ष मुलायम बसिंह चौहान ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल, ब्लाक अध्यक्ष मुरलीधर कश्यप, स्वराज सिंह, मनवीर सिंह, निर्मल स्वरूप, सुरेशचंद्र, आदेश कुमार कटियार, रजनेश कुमार, सीताराम, खेमकरनलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed