फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   candle march out

महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

Fri, 19 Nov 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
candle march out
पीलीभीत। दरिंदगी की शिकार हुई बिटिया के प्रति हर वर्ग में हमदर्दी है। सभी उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विपक्षी दल श्रद्धांजलि के साथ कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने अपने गांव टाह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें कई गांवों के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता हेमराज वर्मा ने इसका आयोजन किया था। इसमें पहुंचे लोगों ने पीड़िता के परिवार के लिए न्याय मांगा और सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। इस मौके पर भगवानदास वर्मा, अरुण वर्मा, श्यामाचरण गंगवार, जमील अहमद, लाखन सिंह वर्मा, हरीश वर्मा, सरफुद्दीन नूरी, महेश वर्मा, आतिफ भाई, करन शर्मा, बालकराम वर्मा, मोहम्मद जहांगीर, छत्रपाल वर्मा, मेवाराम, गंगाराम वर्मा, मान सिंह वर्मा, धर्मेंद्र लोधी आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन

बरखेड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बृहस्पतिवार शाम कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में लोग मारी गई बिटिया की के हत्यारों को पकड़े जाने और फांसी देने की मांग कर रहे थे। कैंडल मार्च में सभासद इलियास, शेखर रस्तोगी, राजेश श्रीवास्तव, बृजेश कुमार गुप्ता आदि काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया। छात्र छात्राओं ने कस्बे में रैली निकालकर तहसील परिसर में पहुंचकर कैंडल जलाकर छात्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर करुण गंगवार, अरुण गंगवार आदि मौजूद रहे। घटना को लेकर सभी आक्रोशित थे और खुलासा किए जाने की मांग कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी पीड़िता के परिवार के साथ है। अगर घटना का खुलासा करने में पुलिस देरी करती है तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपा धरना प्रदर्शन करेगी।
हेमराज वर्मा, पूर्व मंत्री एवं सपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed