{"_id":"619949ff33feda222c16bed8","slug":"candidature-can-be-received-on-mulayam-singh-birthday-pilibhit-news-bly466784753","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह के जन्मदिवस पर मिल सकती है उम्मीदवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह के जन्मदिवस पर मिल सकती है उम्मीदवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मुलायम सिंह के जन्मदिवस पर जिले की कुछ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। ऐसी चर्चा है कि एक विधानसभा सीट के उम्मीदवार लखनऊ से उम्मीदवारी भी पक्की कर ली है। इसकी घोषणा जन्मदिवस पर की जाएगी। अन्य सीटों पर भी ऐसे की कयास लगाए जा रहे हैं। इधर, चर्चा से सपा में हलचल है। वहीं सादगी से जन्मदिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं।
समाजवादी पार्टी वर्ष 2017 में जिले में कोई सीट नहीं जीत सकी थी। इस बार पार्टी जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए हर विधान सभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी अभी से पार्टी की नीतियों को बताने के लिए जा रहे हैं। वे ग्रामीणों को पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील भी कर रहे हैं। इधर, टिकट के लिए उम्मीदवारों ने मजबूती से दावेदारी शुरू कर दी। सभी सीटों के लिए आवेदन भी भेजे गए हैं। उन पर विचार किया जा रहा हैं। 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हैं। पार्टी से मनाने की तैयारी कर रही है। जिले में इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इधर, चर्चा शुरू हो गई कि इस दिन कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी की जा सकती है। ऐसे में सपा में हलचल है। बताया जा रहा है कि जिले की एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा लगभग पक्की है। संभावित उम्मीदवार लखनऊ से टिकट फाइनल करा लिया है।
ऐसी कोई जानकारी नहीं है। टिकट देने का निर्णय शीर्ष स्तर से होता है। वहां से टिकट की घोषित करने पर उम्मीदवार क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुट जाएंगे। मुलायम सिंह का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जाएगा। - जगदेव सिंह जग्गा, सपा जिलाध्यक्ष