फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Candidates spent 2.15 crore on becoming MLA

विधायक बनने को प्रत्याशियों ने खर्च किए 2.15 करोड़ 

Fri, 14 Apr 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 14 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा सौंप दिया है। चुनाव प्रेक्षक की जांच के बाद इसे चुनाव आयोग को भेज दिया है। इसमें बीसलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू ने सर्वाधिक 23 लाख और बरखेड़ा से सपा प्रत्याशी तत्कालीन राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने 20 लाख रुपये खर्च किए। वहीं बरखेड़ा से ही भाजपा किशनलाल ने सबसे कम सात लाख रुपये खर्च किए। पिछले दिनों हुए चुनाव में आयोग ने सभी प्रत्याशियों को अपने खर्च का ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए थे। मतदान के एक माह के बाद 42 में से 41 प्रत्याशियों ने पीलीभीत पहुंचे चुनाव प्रेक्षक सोमेश कुमार के समक्ष खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे जांच के बाद चुनाव आयोग को भेज दिया। प्रत्याशियों द्वारा दर्शाए इस ब्यौरे में सर्वाधिक खर्च बीसलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू ने किया। उन्होंने कुल 23.62 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर पर बरखेड़ा से सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा रहे उन्होंने 20.37 लाख रुपये खर्च किए जबकि 18.99 लाख रुपये खर्च कर शहर सीट से सपा प्रत्याशी तत्कालीन कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

चंद्रसेन ने नहीं जमा किया ब्यौरा
शहर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चंद्रसेन ने भी चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद 41 प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा जमा किया लेकिन चंद्रसेन नहीं पहुंचे। उन्हें फोन कर सूचना देने का भी प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। इस पर चुनाव प्रेक्षक के निर्देश पर लेखा प्रभारी मुख्य कोषाधिकारी एमएम लाल ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग को भेज दी है। सूत्रों की मानें तो आयोग चंद्रसेन के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed