फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Candidates fiercely For the sake of voters

प्रत्याशियों ने जमकर की मतदाताओं की खातिर

Sun, 29 Nov 2015 12:14 AM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 29 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

मतदान के दौरान आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए चाय नाश्ते का इंतजाम किया। शहर से सटे बिलगवां गांव में प्रत्याशियों ने बकायदा अपने बैनर के साथ चाय नाश्ते के स्टाल लगा रखे थे। यहां चाय के साथ पकौड़ी व हलवा आदि भी वितरित हो रहा था। हैरानी की बात यह है प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए स्टाल के सामने से सभी अधिकारियों की गाड़ियां भी गुजरती रहीं लेकिन खातिरदारी का क्रम बंद नहीं हुआ। इसके अलावा कई अन्य गांव में प्रत्याशियों द्वारा खानपान की सामग्री मतदाताओं से लेकर मतदान कर्मियों तक वितरित कराई गई। इसमें मौसम ठंडा होने के कारण चाय का वितरण सर्वाधिक हुआ।

विज्ञापन


दोनों मंत्रियों ने किया मतदान
जिले में प्रदेश सरकार के दोनों मंत्रियों ने भी मतदान किया। मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने अपने गांव गौहर में दोपहर दो बजे और खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने अपने गांव टाह में सुबह 10 बजे मतदान किया।
विज्ञापन


मरौरी के संतोषपुरा में कम निकले मतपत्र
मरौरी ब्लाक के गांव संतोषपुरा में सुबह मतदान से पूर्व जब मतदान अधिकारी ने मतपत्रों की गिनती की तो उसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के 17 मतपत्र कम थे। उन्होंने इसे चोरी होना मानकर एसडीएम को सूचना दे दी। इस पर एसडीएम ने इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बृजेश सिंह को मौके पर भेजा। जांच में पता चला कि मतपत्रों के सीरियल नंबर में गड़बड़ी के कारण 17 मतपत्र कम हो रहे हैं। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर मतपत्रों को मिसिंग में दर्ज कर वोटिंग शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर बदला मतदान कर्मी का काम
ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जतीपुर जैतपुर में दो बूथ क्रमश: 86 और 87 नंबर बनाए गए थे। इनमें 87 नंबर बूथ पर तैनात महिला मतदानकर्मी द्वितीय गुलाबो देवी पर प्रधान पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि वह एक अन्य प्रत्याशी की रिश्तेदार हैं और रिश्तेदार को लाभ देने के लिए मतपत्रों जारी करते मतदाताओं से जो अंगूठा लगवा रही हैं उसकी इंक पहले नंबर पर अंकित उसके चुनाव चिन्ह पर भी लगा रही है, जिससे उसके मत निरस्त हो सकते हैं। शिकायत पर पहुंचे एसडीएम बृजपाल सिंह, सीओ सुवेग सिंह सिद्धू, सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. केपी सिंह बूथ पर पहुंचे। प्रत्याशी की रिश्तेदार होने पर अधिकारियों ने महिला मतदान कर्मी को मतपत्रों के कार्य से हटाकर दूसरे कार्य पर लगा दिया।

पेट्रोमैक्स जलाकर कराया मतदान
बरखेड़ा ब्लाक के कबूलपुर स्थित बूथ नंबर 88 पर सुबह से ही अंधेरा था। इससे मतदान में दिक्कत आ रही थी। बाद में मतदान अधिकारी ने ग्रामीणों की मदद से पेट्रोमैक्स मंगवाई। इसके बाद यहां मतदान कार्य सही ढंग से शुरू हो पाया।

गलत उंगली पर लगाई स्याही
मतदान से पूर्व मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देकर चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराया जाता है लेकिन आदत के मुताबिक कई लोग इस पर ध्यान नहीं देते और प्रशिक्षण की औपचारिकता ही पूरी करते हैं। ऐसे में मतदान के समय दिक्कत आती है। ऐसा की दृश्य बरखेड़ा के मुडिया कुंडरी गांव में देखने को मिला। यहां मतदानकर्मी मतदाताओं की मध्यमा उंगली के स्थान पर पहली उंगली पर स्याही लगा रहे थे।


बुजुर्गों ने भी किया
बढ़-चढ़ का प्रतिभाग
गांव के विकास की चाह में प्रधान चुनाव को तो यूं तो गांव के सभी मतदाता उत्साहित थे। लेकिन लोकतंत्र के इस यज्ञ में भहुतियां देने में बुजुर्ग भी पीछे नहीं दिखे। बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपने मताधिकार करने बूथ तक पहुंचे। इनमें कुछ तो स्वयं पहुंचे तो कुछ को विभिन्न साधनों से बूथ तक लाया गया। इसमें न्यूरिया कॉलोनी में 102 साल की विभावती भी अपने घरवालों के साथ वोट डालने पहुंची। वहीं हिम्मतनगर में 70 वर्षीय दाताराम बीमार होने के कारण अपने घर वालों की सहायता से वोट डालने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed