फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cancer detection unit will be built in the district hospital

Pilibhit News: जिला अस्पताल में बनेगी कैंसर डिटेक्शन यूनिट

Tue, 02 Sep 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cancer detection unit will be built in the district hospital
पीलीभीत। बढ़ती कैंंसर की समस्या को लेकर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा की अध्यक्षता में चिकित्सकों की बैठक हुई। इसमें कैंसर से पीड़ित मरीज की जांच कर पहचान करने व प्रारंभिक बीमारी का इलाज सहित गंभीर बीमारी पर निशुल्क प्रदेश के कैंसर अस्पतालों में रेफर करने की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन


प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अस्पताल में कैंसर डिटेक्शन यूनिट शुरू करने पर जोर दिया गया। कार्य योजना के अनुसार खोली जाने वाली यूनिट में कैंसर से पीड़ित मरीज की पहले आईपीएचएल से जांच कराई जाएगी। अगर मरीज को कैंसर पहले चरण में मिला तो उसका जिला अस्पताल में दवाइयों से इलाज किया जाएगा। मरीज गंभीर स्थिति में होता है तो उसका प्रदेश के सरकारी कैंसर चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज कराने की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से कार्डियोलॉजिस्ट जीके अनेजा, उप प्राचार्य डॉ. अरूण, शल्य विभागाध्यक्ष डॉ. जगदंबा, डॉ. शोभित, डॉ. कौस्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed