फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Campaign to make Gomti river uninterrupted intensifies, excavation to be done in 16 gram panchayats

Pilibhit News: गोमती को अविरल बनाने की मुहिम तेज, 16 ग्राम पंचायतों में होगी खोदाई

Sun, 10 May 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Campaign to make Gomti river uninterrupted intensifies, excavation to be done in 16 gram panchayats
गोमती नदी की खोदाई में जुटी जेसीबी मशीन। स्रोत ग्रामीण - फोटो : Self
डीएम की निगरानी में चल रहा अभियान, 38 गांवों से होकर जनपद में 47 किलोमीटर की दूरी तय करती है गोमती नदी
विज्ञापन


कलीनगर। गोमती नदी की अविरल धारा को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। नदी के अस्तित्व को बचाने और उसके प्राकृतिक प्रवाह को बहाल करने के उद्देश्य से अब 16 ग्राम पंचायतों में खोदाई कार्य कराया जाएगा। अभियान में प्रशासनिक मशीनरी के साथ स्थानीय लोगों का श्रमदान भी लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं, समय-समय पर कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं।
जनपद सीमा में गोमती नदी करीब 47 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस दायरे में 16 ग्राम पंचायतें और 38 गांव आते हैं। वर्षों से उपेक्षा, गाद जमाव और अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर नदी का स्वरूप बिगड़ गया था। उद्गम स्थल के बाद कई हिस्सों में नदी अपनी पहचान खो चुकी थी और कहीं-कहीं उसका रूप नाले जैसा हो गया था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने गोमती पुनर्जीवन अभियान शुरू किया। अभियान के तहत अब तक तीन चरणों में कार्य कराया जा चुका है। पहले चरण में गोमती के उद्गम स्थल से कार्य शुरू हुआ, दूसरे चरण में त्रिवेणी घाट क्षेत्र में खोदाई कराई गई, जबकि तीसरे चरण में दो दिन पहले फुलहर गांव की सीमा में कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

अब तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में खोदाई का काम पूरा किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। श्रमदान के लिए ग्रामीणों से आगे आने की अपील की गई है। सफाई कर्मियों और स्वयंसेवकों को भी अभियान में लगाया है, जबकि कई स्थानों पर मशीनों की मदद से खोदाई कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत गोमती नदी के किनारे स्थित तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जा रहा है, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके और नदी के प्राकृतिक जलस्तर को बनाए रखने में मदद मिल सके। एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि गोमती नदी पर खोदाई कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed